सांसद बनने के बाद अब दुल्हनिया बनेंगी नुसरत जहां, इस सख्स ने थामा हाथ


लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार कई फिल्मी सितारों ने भी अपना किस्मत लोकसभी चुनाव में आजमाया था, जिसमें से किसी हो जीत मिली तो किसी को हार। इन्हीं में एक एक्ट्रेस हैं नुसरत जहां, जो बंगाल की मशहूर अदाकारों में से एक हैं।


नुसरत ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट पर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था और उन्होंने यहां 350369 वोट से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। चुनाव में जीत बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई और साथ में वायरल हुई उनकी शादी की खबरें। लेकिन हाल ही में नुसरत ने अपनी शादी वाली अफवाह पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया।


नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका रिंग नजर आ रही है और उनका हाथ किसी ने थाम रखा है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' और यह पोस्ट उनकी शादी की खबर को कंफर्म करती है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत बहुत जल्द कोलकाता बेस्ड बिजनसमैन निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं। बता दें, नुसरत का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 जनवरी, 1990 को हुआ था। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कोलकाता के ही आवर लेडी क्वीन ऑफ द मिशन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद वहीं भवानीपुर कॉलेज से उन्होंने बीकॉम में स्नातक की डिग्री ली।


बता दें, नुसरत सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी।

Post a Comment

और नया पुराने