सर्वे का खुलासा: उम्र के इस पड़ाव पर आते ही लड़कियों में आने लगती हैं मां वाली भावना!


क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी उम्र होती है जब लड़कियों के मन में मां बनने की भावना प्रबल होने लगती है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात की जानकारी दी गई है। सर्वे का कहना है कि लड़कियां चाहे विवाहित हो या अविवाहित 33 साल की उम्र होते ही उनके भीतर मां वाली भावनाएं आने लगती हैं। इस सर्वे में 2,000 महिला एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया।

महिलाओं ने इस सर्वे में बताया कि तीस साल होते ही वह अपनी मां की तरह व्यवहार करने लगती हैं। उनके अंदर वैसे ही भावनाएं आ जाती हैं जैसे उनके मां के अंदर थीं।  इस सर्वे को ब्रिटेन की सर्जन जूलियन डी सिल्वा ने किया है। उनका कहना है कि 33 साल के अंदर हर महिला अपनी मां की तरह व्यवहार करने लगती हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में महिलाए तीस साल होते ही अपनी मां की तरह की व्यवहार करने लगती हैं।

उनके अंदर वैसे ही भावनाएं आ जाती हैं, जैसे उन्होंने कभी अपने मां के भीतर देखी होती हैं। वहीं, ब्राजील और ब्रिटेन में मां बनते ही महिलाओं के भीतर अपनी मां की तरह गुण आ जाते हैं। इस सर्वे का कहना है कि पुरुषों के साथ भी ऐसा ही होता है। 34 साल के होते ही पुरुष अपने पिता की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इस सर्वे की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग देशों को लेकर अलग-अलग उम्र बताई गई है।

सर्वे के मुताबिक,  ब्रिटेन में साढ़े तैतीस साल के होते ही पुरुषों के भीतर अपने पिताओं की तरह भावनाएं आने लगती हैं। यानी वह अपने बच्चों के साथ या दूसरों के साथ उसी तरह का व्यवहार करने लगते हैं, जैसे उनके पिता किया करते थे। डॉक्टर जूलियन सिल्वा कहती हैं कि हर कोई एक उम्र के बाद अपने अभिभावकों की तरह व्यवहार करने लगता है। उनके भीतर उसी तरह की भावनाएं और जिम्मेदारियां आ जाती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने