शर्टलेस लड़को के साथ पार्टी करती नज़र आई शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, तस्वीरें वायरल


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलिवुड के उन स्टारकिड्स में से हैं। उनकी बेटी सुहाना भी काफी लाइम लाइट में रहती हैं और आये दिन उनकी नई नई तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। कहा जा रहा है जल्दी ही उन्हें बॉलीवुड में देखा जायेगा जिसके लिए वो तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद हाल ही में सुहाना की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।


सुहाना ने अभी बॉलिवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनके बॉलिवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसी बीच उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जो उनके फैंस को खुश कर देंगी। सुहाना हाल ही में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नज़र आई हैं जिसमें सभी काफी हॉट लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में सुहाना किसी पार्टी में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यह कोई थीम पार्टी है। वह रेड टॉप और ब्लैक जंपर पहने हैं।


सुहाना गुथी हुई चोटी और ब्लैक स्नीकर्स में बेहद प्यारी लग रही हैं। एक तस्वीर में सुहाना गर्ल गैंग के साथ पोज करती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में शर्टलेस लड़के दिख रहे हैं। यहां देख सकते हैं उनकी तस्वीरें जो काफी वायरल हो रही है। सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू के बारे में शाहरुख पहले ही कह चुके हैं कि उनका झुकाव ऐक्टिंग की तरफ है। वह छह महीने बाद अपना स्कूल खत्म करके तीन-चार साल पढ़ाई के लिए जाएंगी। इसके बाद ही वो बॉलीवुड में दिखाई दे सकती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने