- गर्म दूध का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आसानी से पच जाता है। अगर आपको लैक्टोज नहीं पचता तो आप ठंडा दूध पीने से बचें क्योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल होगा। आप ठंडे दूध का आनंद उसमें अनाज के पदार्थ मिलाकर ही ले सकते हैं। गर्म दूध में लैक्टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्त और बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती।
- अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो आप बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल पैदा करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
- ठंडा दूध पेट में एसिडिटी के कारण होने वाली जलन में राहत पहुंचाने के लिए बेहतर पदार्थ है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड उत्पादन खत्म हो जाता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।
- ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। अगर आप फ्लू और कोल्ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें