धनिए के बीज
धनिए के बीज लेकर 3 से 4 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें। फिर उन्हें उसी पानी में पीस लें, बाद में मलमल के कपड़े से छानकर पानी में थोड़ी सी चीनी या फिर शहद मिलाकर पिएं।
आम-पन्ना
कच्चे आम से तैयार होने वाला आम पन्ने का सेवन लू से बचने के लिए बहुत अच्छा उपाय है। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक बढ़ती है, जिससे धूप में निकलने से सूरज की किरणें शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती।
इमली का पानी
10 से 12 इमली के दानों को पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इमली के बीज निकाल कर बचे हुए पानी में शक्कर मिलाकर पिएं।
एनर्जेटिक ड्रिंक्स
हमेशा घर से निकलने से पहले कुछ एर्नजेटिक ड्रिंक्स पीकर ही निकलें। गर्मियों में ब्रेकफास्ट कभी स्किप न करें। बाहर जाते समय पानी की बॉटल जरुर अपने साथ रखें। थोड़े-थोड़े समय बाद पानी पीते रहें।
कच्चा प्याज
गर्मियों में खाने के साथ सलाद के रुप में प्याज का सेवन अवश्य करें। कच्चा प्याज लू से बचने का एक बढ़िया स्त्रोत है।
ठंडे फलों का सेवन
हर तीन घंटे के बाद कुछ न कुछ पीते या खाते रहें। जैसे कि आप तरबूज, खीरे और खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। यह सब फल लू से बचाने में बहुत सहायक होते हैं।
ग्लुकोज
ग्लुकोज का सेवन गर्मियों में बहुत ज्यादा जरुरी है। दिन में बच्चों और धूप में बाहर रहने वाले लोगों को 2 गिलास ग्लूकोज के पानी का सेवन जरुर करना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी जितना हो सकें पिएं। बाहर तेज धूप से घर आकर कभी भी एक दम ठंडे पानी का सेवन न करें, न ही सीधा कूलर या ऐसी के आगे बैठें। 10-15 मिनट के बाद ही पसीना सूख जाने पर पानी पिएं।
बॉडी को कवर जरुर करें
कोशिश करें धूप में कम ही निकलें। अगर निकलना पड़े तो छाता साथ में जरुर लेकर जाएं। अपने शरीर को कॉटन से बने कोट्स के साथ कवर करके ही निकलें। ऐसा करने से शरीर को गर्मी कम लगेगी साथ ही आपकी स्किन टैनिंग से भी बच जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें