इसके बाद उन्होंने 2010 में एक फिर मिस इंडिया के लिए एप्लाई किया और वह सेकेंड रनरअप रहीं। आइए, जानते हैं पूजा की सोशल मीडिया में शेयर की ताजा तस्वीर और उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...
हाल ही में पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पूल में नहाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है कि 'वाटर गर्ल'।
2010 में मिस इंडिया रनरअप चुने जाने के दो साल बाद पूजा ने तमिल फिल्म 'मुगमोदो' से फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्मों स ेपहचान मिलने के बाद पूजा ने कई तमिल फिल्मों में काम किया। इनमें 'ओका लैला कोसम' और 'मुकुंद' शामिल हैं।
इसके बाद पूजा ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया और 2016 में वह डायरेक्टर आशुतोष गोवारकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' फिल्म में नजर आई। कहते हैं कि डायरेक्टर ने इन्हें एक विज्ञापन में देखा और पूजा को ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने का मौका मिल गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख और बॉबी देओल दिखाई देंगे।






एक टिप्पणी भेजें