बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 17 साल की थी जब उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने पुलिस ऑफिसर,निश्चय, सपने साजन के, दीदार जैसी फिल्में की। जो कि बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। आमिर खान के अपोजिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी में उन्हें खूब पसंद किया गया। ये फिल्म उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
इसके बाद उन्होंने दिल तो पागल है, हीरो नंबर 1, बीवी नंबर 1 और हम साथ साथ हैं जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट दी। वहीं अपने 45वें बर्थडे के खास मौके पर लोलो सोशल मीडिया कहर मचाती नजर आईं। उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीर से साफ कर दिया कि आज भी वो एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी पहना है। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का सनग्लास भी पहना है। सूरज की तरफ देखते हुए करिश्मा बेहद हॉट लग रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें