राशिफल 25 जून 2019: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल :- जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ राशिफल :- कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

मिथुन राशिफल :- तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, बेहतर होगा कहीं घुमने चले जायें। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज-मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्क राशिफल :- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बहुद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशिफल :- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता हैं। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशिफल :- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्तों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला राशिफल :- विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल :- प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु राशिफल :- नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते है। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्टबल मजबूत करें।

मकर राशिफल :- अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ राशिफल :- जरूरत मंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल :- घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

Post a Comment

और नया पुराने