चेन्नई के हारते ही ऐसे रोया बच्चा कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया वीडियो


IPL 2019 का फाइनल हारते ही चेन्नई के फैंस सदमे में हैं। चेन्नई वाले फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन जरा सी चौक से चेन्नई के हाथ से ये ट्रॉफी निकल गई। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि जीत की गारंटी समझी जाने वाली चेन्नई 1 रन से चौथा खिताब चूक गई।

बता दें, रविवार रात से लेकर अब तक पूरा सोशल मीडिया चेन्नई और मुंबई के उस मैच की फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं इस वीडियो के बारे में। दरअसल, वीडियो में एक बच्चा चेन्नई के हारने के बाद पैर पटक-पटक कर रो रहा है।

वीडियो कहां का है, बच्चे का नाम क्या है इस तरह की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है। लेकिन ये कहा जा सकता है कि ये बच्चा धोनी का बहुत बड़ा फैन है जो चेन्नई को हारते हुए नहीं देख पाया। जिस कदर यह बच्चा चीखते हुए अपनी हताशा बयां कर रहा है, वह वाकई दुखदाई है। यहां देख सकते हैं इस वीडियो को......

Post a Comment

और नया पुराने