गोवा में मौनी रॉय का बरसा कहर, रेत में बैठ दिखाई कातिलाना अदाएं


टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी को एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है।


वे अपने इंस्टाग्राम पर फैशन का जलवा दिखाती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


दरअसल, मौनी इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में मौनी समंदर किनारे रेत में बैठी मस्ती कर रही है।


पिंक शॉर्ट ड्रेस में मौनी काफी हॉट लग रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।


इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।


फिल्म के एक गाने में मौनी रॉय ने जॉन अब्राहम के साथ बेहद हॉट सीन दिए थे। इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।


इसके अलावा मौनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।

Post a Comment

और नया पुराने