हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में समीरा पिंक कलर के स्विमसूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी हॉट नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- Mother’s Day weekend feels! 🌟 I want to soak up the sun, वहीं दूसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा- Swimming has been so therapeutic this pregnancy ! To enjoy and celebrate my growing bump 🙂Finally had to get a swimsuit that fit !.
पिंक लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लग रही है। तस्वीरों में समीरा स्विमिंग पूल के पास लेटी दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह बीच किनारे बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों में समीरा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
समीरा अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए समीरा ने बताया कि स्विमिंग करना प्रेग्नेंसी के लिए कितना फायदेमंद रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि समीरा ने बिजनेस मैन अक्षय वर्धे से साल 2014 के जनवरी में शादी की थी। 2015 में उनका का एक बेटा हुआ था जिसका नाम उन्होंने हंस रखा है।






एक टिप्पणी भेजें