होता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी है उन्हें अचार से परहेज करना चाहिए। अचार में भारी मात्रा में नमक होता है जिससे ब्लड प्रेशर के और बढ़ने का खतरा होता है।
होती है दिल की बीमारी
अचार ज्लदी खराब ना हो इस लिए प्रिजरवेटिव के तौर पर उसमें तेल डाला जाता है। दिल के लिए इतना तेल अच्छा नहीं होता है। इससे दिल की बीमारी के होने का खतरा बना रहता है।
हो सकती है आंतों में सूजन
ज्यादा मात्रा में अचार लेने से आंतों में सूजन होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसा इस लिए क्योकि इससे शरीर में वाटर रिटेंसन होती है।
अल्सर का है खतरा
अचार बनाने में ज्यादा मसाले का प्रयोग किया जाता है। ये मासले सभी को सूट नहीं करते। इससे आंत में अल्सर होने की संभावना तेज होती है।
हो सकता है गैस्ट्रिक कैंसर
जानकारों का मानना है कि ज्यादा अचार के सेवन से गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें