मौनी रॉय ने दिखाया अपना सेक्‍सी अवतार, तस्वीरें देख हिल जायेगा आपका दिमाग


एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों बॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। पिछले साल फिल्मों में डेब्यू करने वाली मौनी की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर भले ही पर्दे पर ज्यादा धमाल न मचा पाई हो, लेकिन इससे मौनी की वर्क लाइफ पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। उनके पास अभी भी कई फिल्में हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वे स्टाइल में भी किसी डीवा से कम नहीं हैं।


हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की, जिनमें वे गर्मी का मजा लेते हुए दिख रही हैं। दरअसल इन फोटोज में मौनी रेत में एक पेड़ के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक ब्लैक ब्रा और येलो चुन्नी गले में डाल रखी है।


वहीं दूसरी तस्वीरों में पार्क में लेटी हुई पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक मस्टर्ड येलो ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस पर फ्लोरल प्रिंट के साथ नीचे की तरफ ग्रीन बॉर्डर और वाइट लेस डिटेलिंग दी गई है।


समर के लिए उनका ये लुक परफेक्ट है। मेकअप की अगर बात करें तो उन्होंने न्यूड लिप्स के साथ मिनिमल मेकअप किया है। लेकिन इस पूरे लुक में हमारा ध्यान मौनी के हेयरस्टाइल ने खींचा।


आपको बता दें कि मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से की थी, जिसमें वे उनकी पत्नी के किरदार में नजर आईं। अब वे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगी।


इसके अलावा मौनी के पास नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोले चूड़ियां और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना फिल्में हैं।

Post a Comment

और नया पुराने