➺ किसी पोस्ट को लेकर जो फीलिंग आए उसे शब्दों में बयां करें तो बेहतर होगा। हर बार हार्ट इमोजी से काम न चलाएं वर्ना हर पोस्ट पर सेम रिऐक्शन से उनको अलग फील नहीं होगा।
➺ जरूरी नहीं कि आप जितनी बार भी किस या हग करें, इस बारे में पूरी दुनिया को बताएं। ये सारी बातें आप दोनों के बीच ही रहें तो बेहतर होगा। हो सकता है कि आपका पार्टनर इसके लिए कंफर्टेबल न हो। हो सकता है कि उनके साथ कुछ ऐसे भी लोग जुड़े हों जिनके सामने वह अपनी पर्सनल बातें शेयर करने में असहज हों।
➺ आपके बीच कैसा रिश्ता है, इसे प्राइवेट ही रखें। अगर आपका पार्टनर पूरी दुनिया के लिए कुछ शेयर करे तो जरूरी नहीं हर बार उस पर आप कुछ लिखें। शोना, बाबू, जानू औऱ स्वीटू वगैरह पब्लिक प्लैटफॉर्म पर बिल्कुल भी न लिखें।
➺ अपने पार्टनर और उसके दोस्तों को यह न लगने दें कि आप उसके सोशल मीडिया पर हर समय नजर रखती रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट करते ही झट से लाइक और कॉमेंट न करें।





एक टिप्पणी भेजें