इन तस्वीरों में पिंक स्विमसूट में नजर आ रही हैं। वह इस दौरान फ्रेंड के साथ मस्ती कर रही हैं।
बता दें कि यह तस्वीरें शमा ने खास मौके पर शेयर की हैं। दरअसल, एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के बर्थडे के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए शमा ने इन तस्वीरों को शेयर किया है।
शमा सिकंदर और राय लक्ष्मी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि शमा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। टीवी और फिल्मों से दूर शमा इन दिनों अपने फैशन ब्रांड पर फोकस कर रही हैं।
शमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन साल 2016 में शमा ने ये ऑफिशियल कर दिया था कि वह अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलेरन के साथ दुबई में सगाई कर चुकी हैं।
करियर की बात करें तो शमा साल 2003 में सोनी टीवी के सीरियल 'ये मेरी लाइफ से फेमस हुई थी। उसके बाद शमा ने 'बालवीर' में 'भयंकर परी'का किरदार निभाया था।
इसके अलावा शमा शार्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में शमा ने अपने को-स्टार के साथ कई किसिंग और बोल्ड सीन दिए थे। शमा के आखिरी बार विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया' में देखा गया था।












एक टिप्पणी भेजें