रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत की। 2013 में, उन्होंने आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में शुरुआत की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास है चली पर रिया का काम पसंद किया गया।
रिया चक्रवर्ती का जन्म बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट से की। बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली रिया को जल्दी मौका भी मिला।
रिया ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2009 में एमटीवी इंडिया की टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप थीं। बाद में, उन्होंने एमटीवी दिल्ली में वीजे बनने के लिए ऑडिशन दिया और उनका चयन हो गया। वह 60 एमसीडी में पेप्सी एमटीवी वासुप, टिकटैक कॉलेज बीट और एमटीवी गॉन सहित कई एमटीवी शो होस्ट कर चुकी हैं।
2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तूनेगा तूनेगा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने निधि का किरदार निभाया था। 2013 में उन्होंने जसलीन के रूप में मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2014 में उन्होंने सोनाली केबल में सोनाली का किरदार निभाया।
2017 में वह YRF के बैंक चोर में दिखाई दीं। उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड और दोबारा : सी योर ईविल में भी कैमियो किया। 2018 में वह जलेबी में डेब्यू करने वाले वरुण मित्रा के साथ दिखाई दीं।
अब सोशल मीडिया पर तो इनके हुस्न का जादू खूब चल रहा है पर देखना होगा की बॉलीवुड में क्या कमाल दिखा पाती है।







एक टिप्पणी भेजें