भूलकर भी ना करें इन चीज़ो का दान वरना बढ़ सकती हैं मुसीबत


वैसे तो धार्मिक तौर पर दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन की कई समस्याओं का निवारण हो जाता है। दान करने से व्यक्ति को पुण्य फल प्राप्त होता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बात करें तो कुछ ऐसी चीजें भी जिनका दान करना ठीक नहीं माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में इन चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में अशुभ संकेत उत्पन्न होने लगते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ चीजें दान करने से आपको धन या स्वास्थ हानी झेलनी पड़ सकती हैं इस कारण यह चीजें अशुभ मानी जाती है। कभी भी प्लास्टिक के सामान का दान नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक कि चीज़ों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता है। प्लास्टिक के बर्तन या फिर अन्य किसी प्रकार का प्लास्टिक का सामान दान करने से आपको बिज़नेस संबंधित नुकसान झेलना पड़ सकता है।


कभी भी झाड़ु का दान नहीं करना चाहिए ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। इससे आपको पैसों की कमी झेलनी पड़ सकती है। झाड़ु में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है और इसका दान करने से आपसे लक्ष्मी जी नाराज़ हो सकती है और आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

इसके अलावा स्टील के बर्तन भी दान नहीं करने चाहिए इनका दान भी शास्त्रों के अनुसार बुरा माना गया है। स्टील के बर्तनों का दान करने से पारिवारिक नुकसान होता है। स्टील के बर्तन दान करने से घर की सुख शांति में भी विघ्न उत्पन्न होते हैं इसलिए ऐसा करना से बचने की आवश्यकता पड़ती है।


किसी ब्राह्मण या फिर किसी सम्पन्न व्यक्ति को पुराने और पहने हुए कपड़े भी दान नहीं करने चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है। भूलकर भी किसी भी व्यक्ति को बासी खाने का दान ना करें। खराब या बासी खाना दान करने से परिवार के लोगों को बीमारियाँ झेलनी पड़ सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने