चीज
चीज एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जो कई तरह के फ़ास्ट फ़ूड में इस्तेमाल होता हैं। उदहारण के लिए कई लोगो को चीज पिज्जा या चीज बर्गर खाने का बहुत शौक होता हैं। चीज सुनने और देखने में तो एक सामान्य खाद्य सामग्री लगती हैं लेकिन इसे बनाने के लिए जिस घटक का इस्तेमाल किया जाता हैं वो एंजाइम पशुओं की अंत से निकला जाता हैं। यानी आप अनजाने में चीज के साथ कुछ मात्रा नॉन-वेज की भी खा रहे हैं।
कुकिंग आयल
बाजार में कई ऐसे खाने के तेल का विज्ञापन किया जाता हैं जिसमे बताया जाता हैं कि ये फलाना तेल आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ऐसे में दिल को सेहतमंद रखने के चक्कर में लोग ये ख़ास तेल खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तेल में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता हैं जो कि दिल के लिए लाभकारी होता हैं। तेल बनाने वाली ये कम्पनियाँ इस ओमेगा-3 एसिड को मछली के तेल से निकालती हैं। इसके आलवा विटामिन डी भी भेड़ से एक्सट्रेक्ट किया जाता हैं।
मनचाऊ सूप
जिन लोगो को चाइनीज खाने का शौक होता हैं वो अक्सर वेज मनचाऊ सूप आर्डर करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस वेज मनचाऊ सूप को गाड़ा बनाने के लिए इसके अन्दर फिश सॉस मिलाया जाता हैं। हालाँकि ये जरूरी नहीं हैं कि सभी रेस्तरां वाले ऐसा करते हैं लेकिन कुछ वेज मनचाऊ सूप के नाम पर उसमे फिश सॉस मिलाते हैं। इसलिए अगली बार इसे आर्डर करने से पहले पक्का कर लेना।
आलू चिप्स
हम सभी पैकेट्स में मिलने वाली आलू चिप्स बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि कुछ आलू चिप्स में चिकन फैट मिला होता हैं। खासतौर पर बार्बीक्यू वाले फ्लेवर में इसके होने के चांस ज्यादा होते हैं। हालाँकि सभी चिप्स बनाने वाली कम्पनियाँ ऐसा करती हो ये जरूरी नहीं हैं।
नान
जब भी हम बाहर खाना खाने जाते हैं तो बड़े शौक से नान मंगवाते हैं। लेकिन आपको जान आश्चर्य होगा कि कुछ रेस्तरां वाले इस नान को मुलायम बनाने के लिए इसके आटे में अंडा मिलाते हैं। इसलिए अगली बार से नान कि बजाए सादी रोटी ही आर्डर करिएगा।






एक टिप्पणी भेजें