1. हर रिश्ते में झगड़ा होता है जो बेहद आम बात है। लेकिन इसको सोशल मीडिया पर जाहिर करना बिल्कुल गलत बात है। ऐसा करके आप अपने झगड़े को और बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा आपके पार्टनर की छवि दूसरों के सामने खराब होती है। या फिर ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर के सेल्फ रिस्पैक्ट को ठेस पहुंचे। इसलिए कोशिश करें की आप अपने झगड़े को आपस में सुलझाएं।
2. आपने अपने पार्टनर को कितना मंहगा तोहफा दिया है इसका जिक्र सोशल मीडिया पर बिल्कुल ना करें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि सोशल मीडिया पर गिफ्ट का जिक्र करना आपके पार्टनर को पसंद ना आए। इससे आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं।
3. पार्टनर के साथ बिताए गए निजी पलों को अपने पास संभाल कर रखिए ना कि सोशल मीडिया पर शेयर करें। ऐसा करके आप बाकी लोगों को आपके रिश्ते के बारे में एक राय बनाने का मौका दे रहे हैं।
4. यदि आप और आपके पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। बल्कि किसी खास दोस्त से ही शेयर करें। ताकि आपके रिश्ते का मजाक बनाने के बजाए वह आपको भावनात्मक रूप से सपोर्ट करे।

एक टिप्पणी भेजें