28 जनवरी 1986 को जन्मीं श्रुति हासन की साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में सुपरहिट रहीं। उन्होंने साल 2008 में वारनम आयिरम, पृथ्वी (2010), येननामो येधो (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया। अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो श्रुति ने दिल तो बच्चा है जी, वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया और गब्बर जैसी फिल्में कीं।
श्रुति हासन ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई से की और आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी से की। श्रुति हासन को बचपन से ही म्यूजिक का बहुत क्रेज रहा है तो इसलिए म्यूजिक सीखने के लिए वो कैलिफोर्निया गई थीं। तो चलिए श्रुति हासन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
एक समय में श्रुति हासन के पिता कमल हासन के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। एक्टर कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसी बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया।
श्रुति हासन के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी की। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया।





एक टिप्पणी भेजें