मासिक बजट तैयार करें
मासिक बजट से इनकम और खर्चों को ट्रैक किया जा सकता है। इससे फालतू खर्च पर रोक लगाई जा सकती है और यह तय किया जा सकता है कि मासिक रूप से खर्च के लिए कितना पैसा जरूरी है। हर महीने बजट बनाने से खर्च तय हो जाता है और यह पता लग जाता है कि कितना पैसा बचाया जा सकता है।
नियमित रूप से निवेश करें
अपने वित्तीय लक्ष्यों को देखते हुए ठीक प्रकार से निवेश करना चाहिए। जैसे आपको घर के लिए पैसा जोड़ना है तो इसके लिए लंबी अवधि के लिए निवेश होगा, कार खरीदने के लिए कम समय तक निवेश होगा और रिटायरमेंट के लिए लंबी अवधि तक निवेश किया जाएगा। आपको अपनी इनकम का लगभग 30 फीसद तक निवेश करना चाहिए।
निवेश रणनीति की समीक्षा करें
निवेश रणनीति की समय-समय पर समीक्षा करनी चाहिए, इससे संतुलन बना रहता है। यह जांच करें कि आपने जहां पैसा निवेश किया है उसमें सही ग्रोथ हो रही है या नहीं, अगर ठीक से प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसमें बदलाव करना चाहिए।
थोड़ा रिस्क लिया जा सकता है
20 की उम्र में कुछ नया करके देख सकते हैं। ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं जहां जोखिम के साथ अधिक मुनाफा मिलने की चांस भी हों। शेयर बाजार, बॉन्ड, म्युचुअल फंड या रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। ऐसी जगहों पर निवेश के साथ रिटायरमेंट के लिए भी कुछ पैसा जोड़ते हुए चलें।





एक टिप्पणी भेजें