वहीं कांग्रेस ने गूगल पर भी घोषणापत्र के लिए विज्ञापन जारी किए हैं, उन विज्ञापन पर क्लिक करने पर कांग्रेस की वेबसाइट पर घोषणापत्र वाला पेज खुल रहा है लेकिन उसमें भाषा के विक्लप के लिए दिया गया बटन काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा गूगल कांग्रेस के घोषणापत्र वाली माइक्रोसाइट को असुरक्षित बता रहा है।
कांग्रेस की वेबसाइट www.inc.in पर जाकर जैसे ही आप manifesto वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको Server Error 404 Page Not Found This page either doesn't exist, or it moved somewhere else का मैसेज मिल रहा है। दरअसल कांग्रेस ने घोषणापत्र के लिए manifesto.inc.in नाम से एक माइक्रो साइट बनाई है जिस पर यह दिक्कत आ रही है और यह साइट सिक्योर भी नहीं है। वहीं कांग्रेस ने वेबसाइट डाउन पर कहा है कि जरूरत से ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट ठप हो गई है। कांग्रेस ने twitter पर लिखा वेबसाइट पर यह समस्या किसी तकनीकी कारण से हो रही है।
We're experiencing heavy traffic on our Manifesto website right now - we'll be back up soon.— Congress (@INCIndia) 2 April 2019

एक टिप्पणी भेजें