PM मोदी की स्पेशल अपील के बाद भी, जूं तक नहीं रेंगी इन 5 स्‍टार खिलाड़ी पर


लोकसभा चुनावा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी सेलिब्रिटीज से मतदान करने और मतदान के लिए लोगों प्रेरित करने की अपील की थी, जिसमें क्रिकेटर भी शामिल थे।  इस वक्‍त देश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आईपीएल का सीजन भी चल रहा है। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया, लेकिन इस दौरान आईपीएल के कई स्‍टार खिलाड़ी इस चुनावी बेला में शामिल नहीं हो सके।
जूं तक नहीं रेंकी
सुरेश रैना
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सुरेश रैना आईपीएल में व्‍यस्‍त होने कारण अपना वोट नहीं डाल सके। 11 अप्रैल को उनके लोकसभा क्षेत्र गाजियाबाद में मतदान हुआ, लेकिन जयपुर में राजस्‍थान रॉयल्‍स से भिड़ंत की तैयारी के चलते वो मतदान में भाग नहीं ले सके।

भुवनेश्वर कुमार
ऐसा ही हाल भुवनेश्वर कुमार का रहा। पहले दौर में ही मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ, लेकिन वो भी लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्‍सा नहीं ले सके। उनकी टीम का अगला मैच 14 अप्रैल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स से हैदराबाद में होगा।

अंबाती रायडू
इस लिस्‍ट में तीसरा बड़ा नाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के अंबाती रायडू का शामिल है, जो कि रॉजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ मैच होने के कारण वोट नहीं डाल सके। उनका घर आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है।

उमेश यादव
इसके अलावा रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर के स्‍टार तेज गेंदबाज उमेश यादव भी वोट नहीं डाल सके। वो महाराष्‍ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं, जहां 11 अप्रैल को मतदान हुआ. हालांकि उनकी टीम का मैच 13 अप्रैल को मोहाली में किंग्‍स इलेवन पंजाब के साथ होगा।

हनुमा विहारी
जबकि दिल्‍ली के कैपिटल्‍स के युवा बल्‍लेबाज़ हनुमा विहारी भी इस चुनावी बेला में शामिल नहीं हो सके। वो आंध्र प्रदेश की काकीनाड़ा लोकसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने