श्रीलंका में हॉलीडे एंजॉय कर रही है ये टीवी एक्ट्रेस, इंस्टा पर शेयर की हॉट तस्वीरें


टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा इन दिनों श्रीलंका में हॉलीडे एंजॉय कर रही है। इस खास पल की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है।


सामने आई तस्वीरों में रिद्धी बिकिनी में समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही है। फैंस रिद्धी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है।


बता दें कि हाल ही में खबरें आई थी कि रिद्धी अपने पति राकेश बापत से तलाक लेने वाली है। इन दोनों ने लगभग सात साल पहले शादी की थी। रिद्धी डोगरा और राकेश बापत के तलाक की खबरें बीते काफी दिनों से सुर्खियां बनी हुई थी।


रिद्धी ने भी इन खबरों पर अब मोहर लगा दी है। रिद्धी ने बताया है कि दोनों भले ही तलाक ले रहे है, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा ही कायम रहेगा। वहीं, रिद्दी के पति राकेश बापत ने भी अपने तलाक की खबरों पर बयान देते हुए इन्हें सही कहा है।


हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि रिद्धी डोगरा ने तलाक के लिए आधिकारिक तौर पर अपील कर दिया है कि नहीं। लेकिन तलाक के बीच रिद्धी जरुर खुद को खुश रखने के तरीके निकाल रही है।


Post a Comment

और नया पुराने