ज्यादातर सेब लाल, हरा या हल्के पीले रंग के होते हैं लेकिन क्या आपको पता है सेब काले रंग के भी होते हैं। जी हां! गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है। सिर्फ तिब्बत की पहाड़ियों पर उगाया जाने वाला यह सेब अद्भुत है। यहां इसे 'हुआ नियु' के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर इसकी खेती की जाती है।
सेब उगाने वाले किसानों के लिए ब्लैक डायमंड सेब किसी रहस्य से कम नहीं है। टेक्नोलॉजी के इस ज़माने में आज कल इंटरनेट पर हर विषय के बारे में जानकारी मिल जाती है लेकिन ब्लैक एप्पल को लेकर इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती। बता दें कि, जितनी ऊंचाई पर इसे उगाया जाता है वहां का तापमान दिन और रात में अलग-अलग होता है।
दिन में ढेर सारी रोशनी के साथ-साथ उन्हें अल्ट्रा वॉयलट किरणें (UV Rays) मिलती हैं। अल्ट्रा वॉयलट किरणों की वजह से ही इनका रंग गहरा बैंगनी हो जाता है। ब्लैक एप्पल के ताज़े फल को देखने पर ऐसा लगता है जैसे उस पर मोम लगाया गया हो। इसका टेक्सचर देखने में बेहद आकर्षक होता है। ऐसा नहीं है इस किस्म के सेब की खेती बहुत दिनों से हो रही है।
ब्लैक एप्पल की खेती साल 2015 से ही शुरू हुई। तीन साल में अभी तक इसकी खेती बहुत बढिया नहीं हुई। बता दें कि चुनिंदा पेड़ों पर ही यह फल लग रहे हैं। इन सेबों की सबसे अधिक खपत बीजिंग, शंघाई, गुआंगजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में है। ब्लैक डायमंड सेब की कीमत की बात करें तो एक सेब की कीमत 500 रुपए है।





एक टिप्पणी भेजें