धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जाता है चैत्र नवरात्रि, जानिए कब से शुरू हो रही है


चैत्र नवरात्रि को धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनों में शक्ति की देवी दुर्गा का आराधना की जाती है। भारत में यह नवरात्रि व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की व्यापकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि व्रती इसमें नौ दिनों तक बिना अन्न ग्रहण किए मां दुर्गा की उपासना करते हैं।

साल 2019 में चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल (शनिवार) से शुरू हो रहा है जिसका समापन 14 अप्रैल (रविवार) को होगा। चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। इन नौ स्वरूपों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कत्यायिनी, कालरात्रि, महाहागौरी और सिद्धिदात्री हैं। वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है लेकिन इनमें से चैत्र और आश्विन (शारदीय नवरात्रि) की नवरात्रि बेहद खास मानी गई है। इस बार चैत्र नवरात्रि पर अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य धनंजय पांडेय के अनुसार इस चैत्र नवरात्रि पांच सर्वार्थसिद्धि योग, दो रवि योग और रवि-पुष्य योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।

चैत्र नवरात्रि में बनाने वाले इन शुभ संयोगों को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ माना जा रहा है। इसलिए पंडितों द्वारा ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार चैत्र नवरात्रि विधि-विधान से किए गए पूजा-पाठ का भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। शक्ति उपासना का यह पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नौ तिथि, नौ नक्षत्र और नौ शक्तियों की नवधा भक्ति सहित प्राचीन काल से मनाया जाता आ रहा है। शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत सबसे पहले भगवान श्रीराम ने समुद्र तट पर किया था। कहते हैं कि तभी से चैत्र मास में नवरात्रि का प्रचलन चला आ रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने