दिल्ली की सड़को पर सरेआम घूमती दिखीं दीपिका, पहचानना हुआ मुश्किल


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दीपिका के मालती लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। कभी दीपिका दिल्ली में शॉपिंग करते तो कभी कार से बाहर निकलकर फैंस से रूबरू होते नजर आती हैं। इसी बीच छपाक के सेट से दीपिका की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका विक्रांत मेसी के साथ बाइक के पीछे बैठकर एक दुकान के सामने रुकीं। उसके बाद विक्रांत रोड पार करके दूसरी तरफ जाते हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

Post a Comment

और नया पुराने