वो चार राशियां जो रिलेशनशिप के बजाय सिंगल रहती हैं ज्यादा खुश


रोमांटिक डेट, लॉन्ग ड्राइव, कैंडल लाइट डिनर और लाइफ-लॉन्ग कमिटमेंट जैसी बातें कई लोगों को लुभाती हैं वहीं कुछ लोग अपनी दुनिया में ही खुश रहते हैं। हर किसी की जीवन में अलग प्राथमिकताएं होती हैं। मजेदार बात है कि कोई किस महीने में पैदा हुआ है, यह उनके रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ कहता है। यहां हैं 4 ऐसी ही राशियां जो रिलेशनशिप में कमिटेड होने के बजाय सिंगल ज्यादा खुश रहती हैं।

धनु राशि


धनु राशि राशि के लोग अपने सापसा हमेशा नई चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। उन्हें किसी रिश्ते में कमिटेड होना ज्यादा रास नहीं आता। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वे पहले की तरह आजाद नहीं रह पाएंगे। इस राशी के लिए स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं उन्हें किसी का दवाब पसंद नहीं आता।

कुंभ राशि


इस राशि के लोग डेटिंग करने से गुरेज नहीं करते लेकिन रिलेशनशिप में सीरियस तभी होते हैं जब इन्हें किसी से दीवानों की तरह प्यार हो जाता है। ये स्वतंत्र खयालों के होते हैं और दूसरी राशियों की तरह प्यार में डूबने की लालसा नहीं होती। ये लोग चीजों को अपनी तरह से करना ज्यादा पसंद करते हैं।

सिंह राशि


सिंह राशि बड़े दिल वाले और मस्ती पसंद लोग होते हैं। हालांकि कभी-कभी वे कुछ ज्यादा ही खुद में मगन रहने वाले या ईगो दिखाने वाले हो जाते हैं। इस राशि में जन्मे लोग हमेशा लाइमलाइट में रहना चाहते हैं और इसे किसी और के साथ साझा नहीं करना चाहते, भले ही वह उनका रोमांटिक पार्टनर क्यों न हो। वे सबके साथ घुलते-मिलते हैं लेकिन आखिर में अपनी कंपनी में ही खुश रहते हैं।

मिथुन राशि


अगर दिल और प्यार का मामला हो तो इस राशि के लिए कैजुअल और बिना कमिटमेंट वाला रिलेशनशिप चाहते हैं। इस राशि के लोगों को उलझाने वाला कोई काम पसंद नहीं आता।

Post a Comment

और नया पुराने