भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं तिल और मस्से, इस अंग पर तिल होते हैं बेहद शुभ


प्रकृति ने मनुष्य शरीर की संरचना में कुछ सुंदर और शुभ निशानों को गोदा है। जो हमें भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। कुदरत की दस्तक से जानें क्या अच्छा और बुरा होने वाला है आपके साथ....

- दाएं गाल पर तिल शुभ होता है जबकि बाईं ओर का तिल अशुभ।
- ठुड्डी पर तिल प्यार में कमी का सूचक है।
- दाईं आंख पर तिल हो तो खूब प्यार मिलता है।
- बाईं आंख पर तिल होने से प्यार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
- भौंहों पर तिल होने से घूमने-फिरने के मौके मिलते हैं।
- बांह पर तिल होना हमेशा शुभ माना जाता है।
- दाईं बांह पर तिल हो तो अपार धन मिलता है।
- बाईं तरफ तिल हो तो धन के साथ-साथ पुत्र की प्राप्ति होती है।
- होंठ पर तिल व्यक्ति के लालची स्वभाव को दर्शाता है।
- गले पर तिल होने से धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि होती है।
- कान पर तिल होने से धन मिलता है।
- गर्दन पर तिल आलस्य की निशानी है।
- कमर पर तिल हो तो बचपन सही बीतता है परन्तु जवानी से बुढ़ापे तक का सफर कष्टकारक होता है।
- अंगूठे पर तिल उत्तेजना की निशानी है। ऐसा व्यक्ति स्वभाव से तेज मिजाज का होता है।
- कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।
- छाती पर तिल हो तो पुत्र प्राप्ति होती है।
- जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है।
- पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है।
- मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।
- जिसकी नाक पर तिल हो वह महिला रूपवान होती है पर घमंडी रहती है।

Post a Comment

और नया पुराने