सर्वे में यह भी देखा गया कि हर दस में से एक व्यक्ति च्युइंगम चबाकर अपनी दांतों की सफाई कर रहा था। करीब 80 प्रतिशत लोग मुंह की बीमारी से परेशान नजर आए। इसके बावजूद भी वह अपने दांतो की सफाई को लेकर जागरूक नहीं थे। जो लोग अपनी दांतों की सफाई सही से नहीं करते हैं उन्हें (33 प्रतिशत), कैविटीज (32 प्रतिशत) और मसूड़ों से खून निकलने की परेशानी (31 प्रतिशत) जैसी समस्या उनके दांतों में होने लगती है।
सर्वे में शामिल करीब 9 प्रतिशत लोगों ने ही माना की मुंह स्वास्थ का अहम भाग है। इसके साफ-सफाई का हमें ध्यान रखना चाहिए। मुंह से जुड़ी समस्या इन दिनों आम बात हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी के शिकार हैं।
सर्वे में पता चला की दुनिया में ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अपने मुंह की सफाई कैसे करें। मुंह की सफाई के लिए क्या प्रक्रिया अपनाना चाहिए। आपको बता दें कि मुंह की सफाई का मतलब ये नहीं होता की आप सिर्फ अपने दांतों की सफाई करें। इसके साथ आपको अपने मसूड़ों और जीभ,गाल की सफाई भी करनी होती है।

एक टिप्पणी भेजें