मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों में दो चीज कॉमन है। पहले कि उन्हें जीवन में एक्सपीरेमेंट करना पसंद हैं मतलब वो नए लोगों से मिलना चाहते हैं फिर वो परखते हैं कि वो किसके साथ कम्फर्टेबल हैं। इसके अलावा वह दोस्तों से जुड़ी कुछ आवश्यक शर्तों की लिस्ट जारी करते हैं। कभी-कभी उनकी लिस्ट में वो चीजें होती हैं जो एक दोस्त में मिलना मुश्किल होता है। यही कारण है कि वह जब तक खुद निश्चिंत नहीं हो जाते कि उन्हें दूसरे व्यक्ति से प्यार है या नहीं तब तक वह प्यार का इजहार नहीं करते।
कन्या
कन्या राशि के लोग जातक प्रोफेशनल होते हैं। वो कोई भी काम तब तक नहीं करते जब तक परफेक्ट नहीं होता। इसलिए वह हमेशा ट्राउजर खरीद लेंगे उसे तब तक नहीं पहनेंगे जब तक उसके मैचिंग का टॉप न मिल जाए। यही बात उनके रिलेशनशिप पर भी लागू होता है। जब तक वो दिल से किसी को लेकर दृढ़ता से नहीं सोच पाते हैं तब तक वो आई लव यू कहना ठीक नहीं समझते।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग बदलाव को जल्द स्वीकार नहीं कर पाते हैं। वो स्थिति को देखते हैं और फिर अपने नजरिए से उसका अर्थ ढूंढते हैं और पिर उसके बाद उससे भविष्य जोड़कर देखते हैं। प्यार के मामले में भी इस राशि के लोग अपना पूरा समय लेते हैं और तब तक आई लव यू नहीं कहते हैं जब तक ये हर तरह से सोच विचार ना कर लें।
मकर राशि
इस राशि के लोग प्रैक्टिकल, महत्वकांक्षी और लक्ष्य को पाने के लिए काम करने वाले होते हैं। मकर राशि के लोग सिर्फ व्यापार पर फोकस करते हैं। ये लोगों के लुक, रवैये और काम की प्रशंसा करते हैं। ये लोगों को दिल में जगह देते है। लेकिन बहुत कम मामलों में ऐसा होता है कि बिजनस टू बिजनस रिलेशनशिप के अलावा ये किसी दूसरे रिश्ते में आए हों।





एक टिप्पणी भेजें