ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं देतीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'इस एक्टर के लिए तोड़ दूंगी नो-किसिंग रूल'


इन दिनों तो बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सीन होना तो आम बात हो गई है। ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में बल्कि साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी स्टार्स बेबाकी से किसिंग सीन दे रहे हैं। अब तक आपने भी आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान से लेकर रकुलप्रीत सिंह, अनुष्का शेट्टी तक इंडस्ट्री की और भी कई बड़ी-बड़ी हीरोइनो को ऑनस्क्रीन किस करते हुए देखा होगा। हालांकि 'बाहुबली' स्टार तमन्ना भाटिया ने अपने करियर में अभी तक नो-किस पॉलिसी अपनाई हुई है। जी हाँ... आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तमन्ना ने अब तक अपने अभी तक के करियर में एक बार भी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है।

हाल में तमन्ना भाटिया ने फिल्मफेयर मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने कॉन्ट्रैक्ट में ही यह बात साफ कर देती हैं कि वो किसी भी हालत में ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी। जी हाँ... उन्होंने हाल ही में इस बारे में कहा कि, 'मैं स्क्रीन पर किस नहीं करती हूं और यह मेरे कॉन्ट्रैक्ट का पार्ट भी होता है। हालांकि मैं अपने दोस्तों के साथ यह मजाक में जरूर कहती हूं कि मैं ऋतिक रोशन के लिए जरूर अपना नो-किसिंग रूल तोड़ सकती हूं।’

बता दें तमन्ना ऋतिक की बड़ी फैन और इस बारे में उन्होंने कहा कि। ‘मैं ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन हूं। हाल में मैं उनसे टकरा गई थी और मैंने अजीब-ओ-गरीब हरकतें करना शुरू कर दी हैं। मैंने ऋतिक रोशन से कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं... मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं। इसके बाद उन्होंने क्या आपको मेरे साथ पिक चाहिए ? मैंने कहा जी हां.... मुझे ऐसा लग रहा था कि ऋतिक को सामने देख मैं फिर से 16 साल की लड़की बन गई हूं।’ वही उनके वर्कफ़्रंट की बात करे तो इन दिनों तमन्ना अपनी नई फिल्म 'महालक्ष्मी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म कंगना की फिल्म क्वीन का रीमेक है।

Post a Comment

और नया पुराने