अब दीवार पर पेशाब करने वालो की खैर नहीं, दीवार ही कर देगी ऐसा हाल!


लोगों की आदत होती है कि वो कहीं भी पेशाब करने लग जाते हैं। हालाँकि आज के समय में हमारे देश में बहुत सुविधा हो गई है जिसके चलते आप ऐसा कहीं भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन कई जगह पर आज भी ऐसा ही होता है। लेकिन अगर कोई दिवार पर ही पी करने लगे तो आप उसे कैसे मना करेंगे। दीवार पर चेतावनी लिखी होने के बावजूद भी उनपर पेशाब करने में खुद की बहादुरी समझते हैं। लेकिन अब उन पेशाब करने वालों को तकलीफ देने के लिए एक अनोखी दीवार आ गई हैं, जो उनके पेशाब करने पर उनको ही गीला कर देगी। आइये जानते हैं इसके दिवार के बारे में......

दरअसल, जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने उन लोगों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका निकाला है, जो दीवारें ‘गीली’ करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो जर्मनी में ऐसा नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें,  इसके लिए ये लोग एक नए हाई-टेक पेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पेंट खुद पर गिरने वाले किसी भी तरह के स्प्रे को वापस फेंक देता है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के एक लोकल ग्रुप ने यहां की 2 मशहूर इमारतों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट लगा दिया है। इस पेंट का इस्तेमाल शिपबिल्डिंग में भी किया जाता है।

यह पेंट दीवारों पर पेशाब करने वाले लोगों को जवाब देता है कि वह गलत कर रहे हैं। यह पेंट दीवारों को बचाता है और साथ ही ऐसे लोगों को सही संदेश भी देता है। हालांकि यह स्पेशल हाइड्रोफोब पेंट महंगा भी है। यानि अगर आपने दिवार को गिला किया तो दिवार भी आपको गीला कर देगी. तो अगली बार ध्यान रखें।

Post a Comment

और नया पुराने