फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर नजर आईं सारा अली खान, स्टाइल से दे डाली जाह्नवी को मात


सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उनकी रणवीर के साथ फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। सारा की दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई। इसके साथ ही लोगों को उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आई। अब सारा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।


इस फोटोशूट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब सारा अली खान ने किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में सारा ग्रीन ड्रेस में एक जीप के बोनट पर बैठी नजर आ रही हैं। सारा ने इस तस्वीर को खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और साथ में कैप्शन में लिखा है- पहला फिल्मफेयर कवर
  

दूसरी तस्वीर में सारा का रेड लुक काफी जबरदस्त है। इसमें उन्होंने डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ रेड जैकेट और मैचिंग स्कर्ट पहन रखी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके खुला किया हुआ है।


सारा के दोनों लुक ही जबरदस्त लग रहे हैं और लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सारा की इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की लाइन लगी हुई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- स्टनिंग। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- आपने तो जाह्नवी कपूर को फेल कर दिया।

Post a Comment

और नया पुराने