इसी क्रम में हम आज बात करेंगे एक ऐसी दुर्लभ बीमारी के बारे जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। ऐसी ही गंभीर और दुर्लभ बीमारी से ग्रसित एक महिला को अपने पति से एलर्जी है। लेकिन इस के पति ने उसका साथ कभी नहीं छोड़ा। अब तक आपने धूल, किसी परफ्यूम या किसी फूल से एलर्जी के बारे में सुना होगा लेकिन इस महिला को उसके पति के शरीर से आने वाली गंध से एलर्जी है।
अमरीका की रहने वाली इस महिला जोहाना वाटकिंस की यह दुर्लभ बीमारी जानलेवा है। जोहाना को एलर्जी ऐसी है कि वह अपने पति को छू भी नहीं सकती। जोहाना को पहले से ही ऐसी तकलीफ थी लेकिन शादी करने के बाद पति के शरीर से आने वाली महक ने उसे और बीमार कर दिया। शादी के बाद भी जोहाना अपने पति से दूर रहती है। अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो बीमार पड़ जाएगी।
जोहाना के डॉक्टर का कहना है कि वो मास्क पहने बिना अपनी पत्नी से ना मिलें। जोहाना ने अपनी इस बीमारी को कई डॉक्टरों को दिखाया है। लेकिन उनकी इस दुर्लभ बीमारी का पक्का इलाज आज तक नहीं मिल पाया है। बता दें कि जोहाना को mast cell activation syndrome है। डॉक्टरों का कहना है कि वह इस दुर्लभ बीमारी पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे जल्द ही इसका पक्का इलाज ढूंढ लेंगे।
एक टिप्पणी भेजें