नवग्रहों की शांति व धन लाभ के लिए करें मोर पंख का उपयोग
मोर के पंख का प्रयोग नवग्रहों की शांति के लिए किया जाता है। घर के उत्तर या उत्तर-पूर्वी कोने में मोर पंख रखने से नवग्रह की पीड़ा कम होती है। मोर पंख को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है। इसलिए मोर पंख धन को आकर्षित करता है और लोग इसे अपने घर की तिजोरी में रखते हैं। इसके अलावा आप घर और ऑफिस में मोर की सुंदर सी तस्वीर और शोपीस भी रख सकते हैं।
मन को शांत करता है मोर पंख
यदि बच्चा जिद्दी है और आपकी कोई बात नहीं मानता, तो उसे रोजाना मोर के पंखे से बने पंखे से हवा करें अथवा अपने सीलिंग फैन पर ही मोर पंख चिपका दें। बच्चे का जिद्दी स्वभाव कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगा। नवजात शिशु के सिरहाने पर चांदी के ताबीज में एक मोर पंख भरकर रखने से बच्चे को नजर नहीं लगेगी और उसे सपने नहीं आतें और डर नहीं लगता।
मोर पंख से करें भवन व व्यापारिक प्रतिष्ठान के वास्तु दोष दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख वास्तु दोष में चमत्कारिक असर दिखाता है। यह घर, दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान का वास्तु दोष दूर करने में सक्षम है। यदि इमारत में वास्तु दोष है और बिना तोड़फोड़ किए उसे ठीक करना संभव नहीं है तो मोर पंख का उपयोग कर दोष दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपने भवन या दुकान के मुख्य द्वार पर मोर के तीन पंख को लगाना है। ध्यान रहे द्वार पर यह ऐसी जगह लगाया जाए, जिसके नीचे से परिवार के सदस्य होकर गुजरते हो। इससे वास्तु दोष दूर होगा और संपत्ति में वृद्धि होगी।



एक टिप्पणी भेजें