चीन में न्यूड फोटो के बदले लोन दिया जा रहा है। जरूरतमंद युवा न्यूड फोटो के बदले लोन ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो युवा टाइम से लोन नहीं चुकाएंगे तो उनकी न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी दी जाती है।इंटरनेट के युग में ऑनलाइन कंपनियां लोन देने का अनूठा तरीका ढूंढा है। बताया रहा है कि कि नेकेड लोन सर्विस में लोन की ब्याज दर भी ज्यादा वसूली जाती है।. ये लोन सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई जिसमें खुलासा हुआ कि इस तरह के लोन लेने के लिए 19 से 23 साल के युवक युवतियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे छात्रों और लोगों ने 1000 से 2000 डॉलर के बीच की राशि को लोन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे लोगों ने बताया कि जब वह लोन की कीमत नहीं चुका पाए तो उनकी तस्वीरें वायरल करनी की धमकी दी गई। बता दें ऐसे स्कीम के ज्यादात्तर शिकार युवा पीड़ी हैं।

एक टिप्पणी भेजें