इतने दिनों में लव मैरिज का फैसला लेती हैं लड़कियां
यह शोध 2000 लोगों पर किया गया, जिसमें विवाहित और अविवाहित दोनों तरह के लोग शामिल थे। इन सभी लोगों से कुछ सवाल पूछे गए जैसे कि आपने कभी किसी को डेट किया? क्या आपने उन्हीं से शादी की? शादी का फैसला लेने में कितना समय लगा? आदि। अध्ययनकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि हर व्यक्ति को लव मैरिज का फैसला लेने में औसत 172 दिनों का समय लगता है। अगर कोई अचानक यह निर्णय लेता है तो किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इसमें कई बदलाव करता है।
सिंगल लोगों को लगते हैं इतने दिन
शोध में बताया गया है कि जो लोग सिंगल हैं उन्हें शादी का फैसला लेने में औसत 210 दिनों का समय लगा। उनके मुताबिक, किसी के साथ रिलेशनशिप शुरू करने के बाद पहले 3 महीने 'हनीमून पीरियड' की तरह होते हैं, जिसमें पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है लेकिन फिर धीरे-धीरे लाइफ की सच्चाई सामने आने लगती है। वहीं सिंगल लोगों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता है, जिसके कारण वह प्रैक्टिकल सोच समझ कर शादी का फैसला लेते हैं, जिसके कारण उन्हें इस फैसले पर पहुंचने में ज्यादा समय लग जाता है।
जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
रिसर्चर्स का कहना है कि लड़का हो या लड़की हर किसी को सोच-समझकर शादी का फैसला लेना चाहिए। शादी जैसे फैसले कभी भी जल्दबाजी नहीं लेने चाहिए क्योंकि प्यार में पड़ने के तीन महीने बाद आपको शादी करने का मन हो तो अगले तीन महीने बाद इस फैसले में बदलाव आना तय है।
शादी के लिए बेस्ट है यह उम्र
शादी से संबंधित एक अध्ययन के मुताबिक, शादी के लिए 29 की उम्र परफेक्ट है। इस उम्र में लड़के लड़की शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार होते हैं इसलिए रिसर्चर का मानना है कि इस उम्र शादी का फैसला बिल्कुल सही है।

एक टिप्पणी भेजें