केला
केला खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। केला खाने से स्ट्रैंथ बढ़ती है, लेकिन अगर केले को भूखे पेट खाया जाए, तो यह कैल्शियम मैग्नीशियम का संतुलन बिगाड़ देता है, जिससे पेट में जलन पैदा होती है।
सेब
रात को सेब खाने से शरीर में एसिड अधिक बनता है, जिससे खाना पचने में दिक्कत होती है। इसलिए रात के समय कभी सेब न खाएं। सेब व अन्य फलों का सेवन सुबह के समय करें। रिसर्च कहती है कि इससे कैंसर जैसे रोगों को भी रोका जा सकता है।
ग्रीन टी
वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन-टी को इस्तेमाल करने का बेहतर समय खाने के बाद का है। भूखे पेट ग्रीन-टी पीने से शरीर को कोई फायदा नहीं होता है।
कॉफी
कॉफी रात में पीना नुकसानदायक माना जाता है। कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए रात में कॉफी पीने से नींद गायब हो जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
चाय
खाली पेट चाय कभी भी ना पिएं। इससे एसिडिटी की तकलीफ बढ़ सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चाय कभी खाली नहीं पीनी चाहिए। चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन जरूर लें।
दूध
भूखे पेट दूध पीने से परहेज करें। दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन होता है, जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है।
दाल
देर रात दाल खाने से बचना चाहिए। दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे पेट से जुड़ी प्रॉब्लम पैदा होती है।
पानी
खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खाने के पहले और खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना, खाना पचाने में मदद करता है। पेट का फैट कम करने के लिए सुबह उठकर आधा लीटर गर्म पानी पीएं।

एक टिप्पणी भेजें