अब दवाई खाने वाले में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना पानी के दवाई निगल जाते है, जबकि दवाई खाने का बेहतर तरीका है कि एक हाथ में पानी से भरा गल्स और दूसरे हाथ में दवाई। यानी दवाई के रैपर से बाहर निकालकर बिना देर किए मुंह में डालिए और झट से पानी के साथ गटक जाइए।
लेकिन इन बातों का पता होने के बाद भी कई लोग बिना पानी के ही बहादुरी के साथ दवाई को निगल जाते हैं, अगर आप भी ऐसे लोगों में से है तो ध्यान रहे की आपकी ये बहादुरी आपकी जान पर बन सकती है और आपकी बीमारी दूर करने के बजाए आपको नई परेशानियों में डाल सकता है।
जानकारों के अनुसार जब कोई बिना पानी के दवाई निगल जाते हैं तो इससे उनकी एसोफैगस यानी गले की नली को नुकसान होता है। जिसके कारण कभी कभी-कभी आपके आंखों से आंसू भी निकलने जाते हैं। बिना पानी के दवाई निगलने से आपके गले की नली में जलन और सीने में दर्द के साथ जलन भी हो सकता है।
अगर आप अक्सर दवाई निगल जाते हैं तो आपके लिए एसोफैगस में अल्सर का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर आप दवाई को निगलने के बजाय चबाकर खाते हैं तो भी आपके लिए नुकसान देह हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें