महिलाओं की लाइफ में एक टाइम ऐसा आता है जब उनकी रोमांस में दिलचस्पी कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपको अपने साथी को खोने का डर सता रहा है तो घबराएं मत। दरअसल, रजोनिवृत्ति किसी महिला के जीवन का वह समय होता है जब उनके अंडाशय की गतिविधियां समाप्त हो जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ जब महिलाएं रजोनिवृत्ति की अवस्था से गुजरती हैं तो उनमें शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अरूचि की समस्या सामने आती है।
नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी के कैंसर पर्मानेंट सेंटर ऑफ हेल्थ रिसर्च के डॉ. एमांडा क्लार्क ने हाल में हुए एक शोध में इस संबंध में एक शोधपत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि कैसे रजोनिवृत्ति महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने की इच्छाओं को भी प्रभावित करता है। इस अध्ययन में डॉ. क्लार्क ने तकरीबन तीन महीने तक अपनी टीम के साथ अधिक उम्र की करीब 1500 से ज्यादा महिलाओं पर सर्वे किया था। इन महिलाओं में से लगभग आधी ने पिछले 6 महीने से किसी भी तरह की सेक्शुअल एक्टिविटी से इनकार किया है।
सर्वे में महिलाओं ने शारीरिक संबंधों को लेकर सक्रियता में कमी के अलग-अलग कारण बताए हैं। 47 प्रतिशत महिलाओं ने पार्टनर की अरूचि, शारीरिक अक्षमता तथा मेडिकल कारणों को सेक्शुअल एक्टिविटी में कमी का जिम्मेदार ठहराया। 7 प्रतिशत महिलाओं ने ब्लैडर लीक, अर्जेंसी और बार-बार पेशाब आने की समस्या को इसकी वजह बताया है वहीं 26 प्रतिशत महिलाओं ने योनि के शुष्क हो जाने, चिड़चिड़ापन और दर्द को सेक्सुअल इनएक्टिविटी का कारण बताया है।

एक टिप्पणी भेजें