मेष राशि
मेष राशि के लड़कों को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। ऐसे में अगर इनकी गर्लफ्रेंड इन्हें अपने अनुसार चलाने की कोशिश करती है तो यह बिना किसी हिचक के रिश्ते को तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। अगर आपका साथी इस राशि का है तो रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहें और उन्हें अपने अनुसार ढालने की कोशिश ना करें।
सिंह राशि
इस राशि के लोग प्यार में धोखा देने में काफी माहिर होते हैं। रिलेशनशिप में सिंह राशि को समझना थोड़ा मुश्किल है। सिंह राशि के लोग अपने पार्टनर की फीलिंग्स की परवाह किए बगैर ही रिश्ता तोड़ देते हैं।
कर्क राशि
स्वभाव से बेहद चालाक कर्क राशि के लड़को को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। इनके मन की बात पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप इस राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो छोड़ा संभलकर रहें।
कुंभ राशि
हर काम छिपकर करने वाले इस राशि के लोग पार्टनर के साथ सिर्फ संबंध बनाना चाहते है। प्यार में धोखा देने में इस राशि के लोग सबसे आगे होते है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत स्वार्थी होते है। अपनी भावनाओं को महत्व देने वाले इस राशि के लोग पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते है। इससे रिश्ते में परेशानियां आती है और रिश्ता टूट जाता है।

एक टिप्पणी भेजें