कई बार हम सभी ने होमवर्क करने के लिए बॉलपेन का इस्तेमाल किया था. लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इस बॉलपेन के ठक्कन में ऊपर की तरफ छोटा सा छेद क्यों होता है? हम आपको आज इस बारे में ही बता रहे हैं......
इसकी वजह ये है कि दरअसल छोटे बच्चे अक्सर पढ़ाई के दौरान पेन से लिखते समय पेन के ढक्कन को मुंह में डाल लेते हैं और कभी-कभी उसे गलती से निगल भी लेते हैं। ऐसी स्थिती में ये ढक्कन अंदर जाकर सांस नली में फंस जाता है। लेकिन पेन के ढक्कन में अच्छी चीज यह है कि ढक्कन में छेद होने पर उससे सांस का प्रवाह होता रहता है और सांस रुक नहीं पाती है। अगर यह छेद न हो तो ढक्कन के गले में फंसने से किसी की भी मौत हो सकती है। सिर्फ इसी वजह से पेन कंपनिया बॉलपेन के ढक्कन में छेद कर देती हैं ताकि ये गले में फंसने के बाद सांस का प्रवाह ना रोक सके।

एक टिप्पणी भेजें