कांची सिंह लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस हैं। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
कांची ने हाल ही में करीना कपूर खान के साथ एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग की है। उन्होंने करीना के साथ काम करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की।
कांची ने कुटुम्ब धारावाहिक में एक बाल कलाकारा के रुप में टेलिविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया। टीवी शो 'और प्यार हो गया' में वह लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। शो में उन्होंने अवनी खंडेलवाल की भूमिका निभाई थी।
2014 में वह 'प्यार तूने क्या किया' सीरियल में विभा के किरदार में नजर आईं थीं।
कांची ने 2016-17 के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सीरियल में गायत्री देवड़ा की भूमिका निभाई। 2016 में वह 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' सीरियल में हंसा के रोल में दिखाई दीं।
उन्हें 2017 में बेस्ट यूथ आइकॉन महिला के लिए इंटरनेशनल आइकोनिक अवार्ड मिला।
कांची सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उसके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कांची हमेशा अपने फैंस के लिए नए और ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती रहती हैं।
कांची सिंह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-एक्टर रोहन मेहरा को डेट कर रहीं हैं।









एक टिप्पणी भेजें