नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव पर कपिल शर्मा के विरुद, सोशल मीडिया पर यह हैशटैग ट्रेंड पर


द कपिल शर्मा शो को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो से हटाने और न हटाने पर शो को बॉयकॉट करने की मांग चल रही थी। जिसके बाद चैनल ने बिना देरी किए सिद्धू को शो से हटा दिया। हाल ही में कपिल शर्मा ने इस पर सिद्धू का बचाव करते हुए बयान दिया और अब इस बयान को लेकर वह खुद फंस गए हैं।

कपिल ने सिद्धू को बैन करने पर कहा कि किसी को बैन करना या नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हटाना कोई समाधान नहीं है। अब इस बयान ने तूल पकड़ लिया है और ट्विटर पर कपिल और सोनी टीवी को बॉयकॉट करने को लेकर #BoycottKapilSharma हैशटैग ट्रेंड करने लगा है।

इस पर कपिल ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि लोगों को गुमराह किया जाता है और कुछ भी हैशटैग चला देते हैं, जैसे बॉयकॉट सिद्धू या बॉयकॉट कपिल शर्मा शो। कपिल ने कहा कि उनको लगता है कि मुख्य मुद्दे के बारे में बात की जानी चाहिए और अगर समस्या वास्तविक है तो उस पर ध्यान देना चाहिए, ना कि युवाओं का ध्यान इधर-उधर भटका चाहिए, जिससे असली मुद्दे पर फोकस किया जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने