अगर आप सिंगल है तो उठाये इन खास मौको का फायदा


सिंगल होने के बहुत से फायदे हैं। मसलन, आप पूरे घर में अकेले रहते हैं. जो दिल करता है, वह करते हैं। जो इच्छा होती है वही खाते हैं। जो मन में आए, वही टीवी पर देखते हैं। अकेले रहने के कई फायदे हैं....

 1. अगर आपकी सभी सहेलियां अपने-अपने साथियों के साथ कहीं घूमने चली गई हैं तो आप भी अपना बैग पैक कर लीजिए। कोई भी जगह चुन लीजिए और निकल जाइए वहां की सैर पर। यकीन मानिए आपको जिंदगीभर न भूलने वाला अनुभव होगा।

2. अगर आप अब तक सिंगल हैं तो ये तय है कि आपके पास वक्त की कमी नहीं है। इस वक्त को अपना करियर संवारने में लगाइए। एक दिन आपको ये एहसास होगा कि आपने सिंगल रहकर वो हासिल कर लिया जिसके लिए बहुत से लोग अब भी संघर्ष कर रहे हैं।

3. जरूरी नहीं कि ब्वॉयफ्रेंड हो तो ही आप खुद को संपूर्ण महसूस करें। आप अपने दोस्तों को भी अपना हमराज बना सकती हैं। आप उनसे लगभग हर वो बात शेयर कर सकती हैं जो आप अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहना चाहती होंगी।

4. आपको शॉपिंग करने का शौक है तो आप अपने सिंगल होने का फायदा उठाइए। अपने पैसों को खुद पर खर्च कीजिए।

5. अपने शौक पूरे कीजिए। आपके पास वक्त की कमी नहीं है। ऐसे में अपने उन शौक को पूरा कर लीजिए जो किसी के होते पूरे नहीं हो सकते। अभी आप पर जिम्मेदारियों का बोझ नहीं है। ऐसे में ये अच्छी तरह किया जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने