1. चेहरे की मुस्कान
लड़के अक्सर लड़कियों की खूबसूरत मुस्कान पर ज्यादा कायल होते है। उनकी सुंदर खिलती मुस्कान को देखकर वो पूरी तरह से उनके दिवाने बन जाते है। लड़कियों की यही अदा लड़कों के दिल को छू जाती है।
2. अच्छा स्वभाव और आत्मविश्वास
लड़कों को वो लड़कियां ज्यादा पंसद आती है, जो साधारण सुंदर होने के साथ खुले विचारों वाली हो और जो हर काम को आसानी के साथ पूरा करें। किसी दूसरे पर आश्रित ना होकर अपने काम स्वयं ही पूरा कर लें।
3. पॉजीटिव सोच
जो लड़कियां हर किसी के साथ मिलजुल कर रहती हों और उसे किसी भी तरह का घमंड ना हो। इसके अलावा उनका सबके प्रति प्यार और आपसी मदद करने वाला नेचर हो, क्योंकि घमंडी और लड़ाकू लड़की से हर लड़का दूर रहना चाहता है।
4. हंसमुख स्वभाव
लड़कों को हंसमुख स्वभाव वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती है, क्योंकि हंसने-हंसानें वाली लड़की काफी अच्छे स्वभाव वाली होती है। जो हर हाल में खुश रहना जानती है, जो लड़किया हमेशा चिढ़-चिढ़ाकर बात करती है वो हर माहौल को खराब कर देती है इसलिए लड़के हंसमुख लड़कियों को ज्यादा पसंद करते है। जो खुद भी हंसे और सभी को भी हंसाए।
5. लड़कियों का शर्माना
लड़कों को लड़की कि वो अदा सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, जब किसी भरी महफिल के बीच लड़के की नजर किसी लड़की पर जाकर टिकती है और वो नजाकत भरी नजरों के साथ शर्माती हुई दिखती है।
एक टिप्पणी भेजें