कोई भी आधुनिक यंत्र
यंत्र को हमेशा स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषी नहीं देते हैं। अधिकांश का मानना है कि इनसे निकलने वाली किरणें सेहत और मानसिकता दोनों के लिए घातक है।
पर्स, वॉलेट
कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है।
रस्सी या जंजीर
रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कामों में बार-बार बाधाएं आती हैं।
ओखली
वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव आता है और विवाद होता है।
न्यूजपेपर या मैगजीन
वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिए के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।

एक टिप्पणी भेजें