कल इंडियन क्रिकेट टीम मैदान पर करेगी ऐसा काम जिससे आपकी आँखें नम हो जाएँगी


पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में इंडियन क्रिकेट टीम कल यानी 24 तारीख को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाली है। आपको बता दें कि 24 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पहला टी20 मैच होने वाला है और जहां एक तरफ शहीद हुए जवानों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी के दिल में दर्द है तो उसी को दर्ज कराने के लिए मैच से पहले शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि देने का एक आयोजन किया जाने वाला है।

आपको बता दें कि मैच से पहले इंडियन क्रिकेट टीम 2 मिनट का मौन रखती हुई नजर आ सकती है। साथ ही साथ इंडियन टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया और मैदान पर उपस्थित सभी लोग इन शहीद जवानों के लिए मौन रखते हुए नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इस तरीके की खबरें भी मिल रही है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से बात की है कि वह जहां 2 मिनट का मौन रखेंगे तो वही हाथ के ऊपर वह काले रंग की पट्टी बांधकर खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं।

निश्चित रूप से जहां एक तरफ भारतीय जवान शहीद हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट का इतनी जल्दी आयोजन होना सही नहीं बोला जा सकता है, यही कारण है कि मैच के अंदर टीम इंडिया जवानों को श्रद्धांजलि दे सकती है। वहीँ यह मैच टीम इंडिया जीतकर यह जीत जवानों को समर्पित करती हुई नजर आ सकती है। इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी भी आतंकवाद की आलोचना कर चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने