कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपनी परेशानियों दूसरों पर जाहिर नहीं करते हैं। इस राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दोस्त चुनने में थोड़ा समय लगाते हैं। जीवन में जब भी बुरा समय आता है तो ये लोग खुद अपने प्रयासों से परेशानियों को दूर करते हैं।
कन्या राशि
जिन लोगों की राशि कन्या है, वे सकारात्मक रहते हैं। दूसरों के सामने हमेशा हंसते रहते हैं। कई बार ये लोग बहुत परेशान रहते हैं, लेकिन अपनी हंसी के पीछे सारे दुख छिपा लेते हैं। इन्हें देखकर कोई भी ये नहीं समझ सकता है कि ये परेशान हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग मजबूत इच्छा शक्ति के मालिक होते हैं। खुद पर विश्वास करते हैं और बड़ी-बड़ी समस्याओं को भी धैर्य से दूर कर लेते हैं। ये लोग भी अपनी परेशानी किसी से शेयर नहीं करते हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों का स्वभाव गंभीर होता है। ये लोग दूसरों की परेशानियों में मदद करते हैं, लेकिन खुद की परेशानी अकेले ही सुलझाने की कोशिश करते हैं। कई बार इस आदत के कारण इनकी परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं।





एक टिप्पणी भेजें